Bhopal Murder News: पांच दिन बाद भी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की हत्या का आरोपी फरार

Share

Bhopal Murder News: चार राज्यों में चल रही तलाश की गति अब धीमी हुई,बंधक बनाकर लूटपाट करने का दर्ज है मामला

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रातीबड़ स्थित सूरज नगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की हत्या (Bhopal Murder News) के मामले में फरार आरोपी अभी तक पुलिस को नहीं मिल सका है। उसकी तलाश में पिछले पांच दिनों से एक दर्जन से अधिक पुलिस की टीमें चार राज्यों में छानबीन कर रही है। पुलिस को अभी तक बीना, आगरा और मथुरा में आरोपी की आखिरी लोकेशन मिली थी।

डेढ़ दर्जन लोगों से हो चुकी है पूछताछ

जानकारी के अनुसार आरोपी वरुण कुमार (Varun Kumar) आखिरी बार मथुरा (Mathura) के रैन बसेरा में रहता पाया गया है। उसके पिता ग्वालियर में रहते हैं। जबकि आरोपी ने पटियाला (Patiala) में रहने वाली बहन के पते पर दस्तावेज बनाए थे। वह 26 सितंबर को ही राकेश अग्रवाल (IAS Rakesh Agrawal) के बंगले में नौकरी करने पहुंचा था। उसने 29-30 सितंबर की दरमियानी रात चाकू से गला रेंतकर हत्या की थी। हत्या के बाद घटना स्थल पर हादसा हो जाए इसके लिए गैस नोजल खोलकर वह फरार हुआ था। इधर, पुलिस ने वरुण कुमार को नौकरी पर रखने वाले वर्मा होम केयर एजेंसी (Verma Home Care Agency) के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की तैयारी शुरु कर दी है। उसके खिलाफ बागसेवनिया (Bagsewania) थाने में प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। एजेंसी का संचालक अखिलेश वर्मा (Akhilesh Verma) है। एजेंसी संचालक की तरफ से पटियाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रमाण पत्र की पुष्टि करने में तकनीकी चूक पुलिस को जांच में मिली है। पुलिस इस हत्याकांड को लेकर अभी डेढ़ दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें राकेश अग्रवाल के यहां काम करने वाले पूर्व कर्मचारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो मोटर साइकिल आमने-सामने टकराई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!