Bhopal Cyber Crime: व्हाट्स एप पर आने वाली तीन तरह की फाइल को लेकर एडवाइजरी जारी

Share

Bhopal Cyber Crime: सायबर क्राइम में पहुंच रही शिकायतों के बाद लिया फैसला

Bhopal Cyber Crime
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। यदि आप व्हाट्स एप चलाते हैं तो तीन तरह की फाइल को डाउनलोड करने से बचे। ऐसा नहीं किया तो आपके बैंक खातों में जालसाज सेंध लगा सकते हैं। इस संबंध में भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। दरअसल, उनके पास इस संबंध में दर्जनों शिकायतें मिलने पर जालसाजों की नई तकनीक की खबर पता चली है।

इन तकनीकों का जालसाज कर रहें इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार जिप, डॉट ईएक्सई और डीएलएल फाइल व्हाट्स एप पर भेज रहे हैं। उसको क्लिक करते ही आपके एंड्रायड मोबाइल (Mobile) का एक्सेस सायबर जालसाजों के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वे बैंक और ई-मेल समेत अन्य सारे गुप्त कोड को हासिल करके खाता खाली कर देते हैं। यह भेजने के लिए वे बिजली के बिल, ट्रैफिक चालान, शादी के कार्ड समेत अन्य तकनीक को अपना रहे हैं। सायबर क्राइम (Cyber Crime) के पास इस तकनीक पर की गई जालसाजी के दर्जनों मामले पहुंच चुके हैं। जिस कारण लाखों रुपए की रकम जालसाजों ने निकाल ली है। इसी तरह,शाहपुरा (Shahpura) में साहब राम यादव और उनकी बहू के खाते से इसी तरह इलाहाबाद बैंक मैनेजर सुरेंद्र कुमार शर्मा (Surendra Kumar Sharma) के खाते से 94 हजार रुपए निकल गए। इन दोनों व्यक्ति के पास बिजली का बिल बोलकर जिप फाइल (Zip File) भेजी गई थी। अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) में रहने वाले लोक निर्माण विभाग के अधिकारी राजेश बिरथरे (Rajesh Birthare) के खाते से सवा लाख रुपए निकल गए थे। उन्हें जालसाजों ने शादी का कार्ड भेजकर एपीके फाइल (APK File) भेजी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्टूडेंट समेत दो व्यक्तियों से छीना मोबाइल

इन बातों का ध्यान रखें

  • फाइल एक्सटेंशन परखने के बाद ही इस्तेमाल करें
  •  भेजने वाले से फोन पर पुष्टि करें
  •  केवल अधिकृत स्रोत से ही डाउनलोड करें
  •  व्हाट्सएप के लिंक्ड डिवाइसेस नियमित जांचें
  •  ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन या बैंक जानकारी साझा न करें
  • किसी के कहने पर रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल न करें
  • जल्दबाजी में लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें
  • गलती हो तो यह उपाय करें
  • तुरंत इंटरनेट बंद करें
  • व्हाट्सएप वेब या लिंक्ड डिवाइसेस से लॉगआउट करें
  •  जरूरी पासवर्ड को तुरंत बदलें
  •  पूरा एंटीवायरस स्कैन कराएं
  • जरूरत पड़ने पर 1930 पर शिकायत करें

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Crime
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!