Bhopal News: वाईफ छोड़कर गई तो हस्बैंड फंदे पर लटका

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, तकनीकी बिंदुओं पर टिकी हुई है जांच

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। पति—पत्नी के गहरे संबंधों को बयां करती यह रोचक कहानी भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा इलाके की है। यहां एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्रा​थमिक जांच में हस्बेंड—वाईफ के बीच कोई डिस्प्यूट की बातें सामने आ रही है।

पत्नी छोड़कर मायके रहने चली गई थी

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान रिंकू नागर (Rinku Nagar) पिता हेमराज नागर उम्र 35 साल है। वह ड्रायवरी का काम करता था। गुनगा पुलिस ने अभी मर्ग 20/26 कायम किया है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी छह महीने पहले उसे छोड़ गई थी। जिसके बाद से वह तनाव में रहता था। उसने कई बार पत्नी को वापस लेकर आने का भी प्रयास किया था। परिजनों को उसका शव 04 जून की रात फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जिसके बाद उसको फंदे से उतारकर बैरसिया सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। जिसमें पत्नी के बयान समेत परिवार के बयान बहुत ज्यादा जांच को आगे बढ़ाने में मदद करेंगें। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: नाक से आया खून फिर हो गई मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!