Bhopal News: लेन-देन को लेकर कोर्ट में पहले से दर्ज है प्रकरण

भोपाल। फोन पर जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित गिट्टी सप्लाई का काम करता है। उसने 25 लाख रुपए का चेक बाउंस होने का प्रकरण दर्ज करा रखा है। धमकाने के मामले में उसी व्यक्ति को संदेही उन्होंने बताया है।
फोन पर गाली-गलौज करते हुए दी धमकियां
छोला मंदिर (Chola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार आशीष राय पिता बालाराम राय उम्र 31 साल कृष्णा इंक्लवे में रहते हैं। वे मूलत: टीकमगढ़ (Tikamgarh) जिले के रहने वाले हैं। आशीष राय (Ashish Rai) से सुशील ढोके (Sunil Dhoke) का लेन-देन चलता है। उसने 25 लाख रुपए का चेक दिया था। वह चेक बैंक में बाउंस होने पर टीकमगढ़ के न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराया था। आशीष राय के पास धमकी आने से पहले शुभम साहू (Shubham Sahu) के जरिए भी बातचीत हुई थी। तीन दिन पहले ड्रायवर रोहित कुशवाहा (Rohit Kushwah) के माध्यम से शुभम साहू के फोन पर भी बातचीत करते धमकियां दी थी। दो दिन पहले फिर आशीष राय के फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकियां दी जाने लगी। पुलिस ने सभी मोबाइल (Mobile) नंबरों के बारे में जांच शुरु कर दी है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 537/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में संदेहियों के बयान दर्ज किया जाना बाकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।