MP Corrupt Officer: टेंडर सेटलमेंट के बदले एक लाख रुपए की मांगी थी रिश्वत, Deputy Chief Engineer’s Section के कार्यकाल की सारी फाइले खंगाली

सागर/जबलपुर/भोपाल। रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में सीबीआई की टीम ने छापा मारा। यहां से कई तरह के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इससे पहले सीबीआई जबलपुर की टीम (MP Corrupt Officer) ने सागर जिले से Deputy Chief Engineer’s Section-2 को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा था।
रंगे हाथों दबोचने की रणनीति बनाई
जानकारी के अनुसार नारायण सिंह बुंदेला (Narayan Singh Bundela) के पास सागर से कटनी के बीच बिछाई जा रही तीसरी रेलवे लाइन (Railway Line) निर्माण का प्रभार था। जिसके लिए निजी कंपनी की तरफ से ठेका लिया गया था। काम पूरा होने के बाद कंपनी की तरफ से फाइनल सेटलमेंट के लिए आवेदन किया था। इसी मामले में बुंदेला एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। जिसके संबंध में जबलपुर सीबीआई एसपी के पास आवेदन दिया गया था। आवेदन की प्राथमिक जांच के बाद रंगे हाथों दबोचने की रणनीति बनाई गई। सीबीआई (CBI) की एक टीम ने सागर (Sagar) में स्थित पैराडाइज होटल (Paradise Hotel) के बाहर 04 जून की रात रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। इसके अलावा सीबीआई की दूसरी टीम ने 05 जून की सुबह डीआरएम कार्यालय (DRM Office) के नजदीक पहुंचकर रेलवे कंस्ट्रक्शन कार्यालय (Railway Construction Office) में छापा मारा। यहां से सीबीआई की टीम को 62 हजार रुपए नकदी के अलावा भारी मात्रा में संपत्ति संबंधित दस्तावेज मिले हैं। सीबीआई की टीम गेस्ट हाऊस भी पहुंची थी। सीबीआई ने नारायण सिंह बुंदेला को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
भारी भ्रष्टाचार की मिल रही थी शिकायतें
जानकारी के अनुसार भारत में कई स्थानों पर दोहरी लाइन थी। जिसके बाद उसे तीसरी और चौथी लाइन बनाने का काम अलग-अलग राज्यों में शुरु किया गया। यह काम पहले दोहरी लाइन के ही कर्मचारी करते थे। जिस कारण मूल लाइन के काम में असर पड़ने लगा था। इसलिए रेलवे विभाग ने तय करने के बाद रेलवे कंस्ट्रक्शन विंग अलग बनाई। जिसका काम दोहरी लाइन को छोड़कर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने और उसकी निगरानी से संबंधित काम की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसी काम को नारायण सिंह बुंदेला संभालते थे। वे अगले साल रिटायर भी होने वाले थे। उससे पहले सीबीआई के हाथों दबोच लिए गए। सीबीआई उनके कार्यकाल में हुए सारे निर्माण कार्य से संबंधित भुगतान और आदेश की पड़ताल कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।