Bhopal Loot News: रिर्पोटर को किडनैप करके बंधक बनाकर लूटा

Share

Bhopal Loot News: लिफ्ट मांगी फिर चार आरोपियों ने घेरकर पूरी योजनाबद्ध तरीके से दिया वारदात को अंजाम, दो घंटे से ज्यादा बदमाशों के चंगुल में रहा पीड़ित

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दैनिक समाचार पत्र के एक संवाददाता को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर लूटा गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। वारदात को चार व्यक्तियों ने अंजाम दिया है। इस वारदात के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में लूट का प्रकरण दर्ज किया है।

चाकू अड़ाकर मारकर फेंकने की दी धमकी

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित अनुज मैना (Anuj Maina) ईटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुरा (Jagdishpura) में रहते हैं। 15 जून की रात वे नव दुनिया कार्यालय (Nav Dunia Office) से छूटकर अपने घर जा रहे थे। तभी करोंद चौराहे पर चाय पीने वह ठहर गए। वहां उनके दोस्त भी मिल गए थे। वहां से मंडी तरफ जाते वक्त देवकी नगर (Devki Nagar) पुल के पास 15—16 जून की दरमियानी रात साढ़े बारह बजे एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। उन्होंने इंकार किया तो वह उनके सामने आ गया। जिस कारण उसे बचाने के प्रयास में वे असंतुलित होकर गिर गए। उनके गिरते ही तीन अन्य व्यक्ति उनके पास आ गए। इसके बाद चाकू अड़ाकर उन्हें घेरकर रुपए मांगे गए। उनके पास नकदी नहीं थी तो आरोपियों ने मोबाइल फोन, ईयरबड छीन लिया। चाकू की नोंक पर उसकी ही बाइक (Bike) से कमल नगर (Kamal Nagar) में स्थित एक कमरे में ले गए। यहां हत्या करके शव रेलवे पटरी किनारे फेंकने की धमकी दी गई। जिस कारण भय में आकर उन्होंने फोनपे का पासवर्ड लुटेरों को बता दिया। आधा घंटे तक उन्हें पीटा गया। इसके बाद दोस्तों से 32 हजार रुपए मांगकर उन्हें दिया गया। इसके बाद बदमाशों ने मोबाइल पर एक वीडियो (Video) बनाने के लिए बोला। जिसमें उनसे जबरिया अपनी इच्छा से रुपए भेजने की बात बोलने के लिए दबाव बनाया गया। फरहान नाम के व्यक्ति के खाते में रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, लूट और बंधक बनाकर मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 538/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी को लेकर स्थिति साफ नहीं की है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: अय्याशी पूरी करने के लिए बाइक चुराने लगा दुष्कर्म का आरोपी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!