Bhopal News: एलएनसीटी कॉलेज के सीनियर साथियों ने जूनियर छात्रों पर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: थाने के अलावा छात्र उत्पीड़न सहायता समिति के पास पहुंचा मामला, सिर पर डंडे की चोट के कारण आए पांच टांके

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) में सीनियर छात्रों के एक समूह ने जूनियर स्टूडेंट के सिर पर डंडा बरसाकर उसका सिर फोड़ दिया। यह पूरा विवाद परिजनों के हस्तक्षेप के बाद भोपाल (Bhopal News)  देहात क्षेत्र के बिलखिरिया थाने में भी पहुंचा। इधर, घटना को लेकर कॉलेज में छात्र उत्पीड़न रोकने गठित समिति के समक्ष भी यह मामला पहुंच गया है। इस पूरे घटनाक्रम में प्रबंधन की तरफ से पक्ष मिलना बाकी है।

डंडे से मारकर किया लहुलूहान

जानकारी के अनुसार एलएनसीटी कॉलेज के बीई पाठ्यक्रम में उदयवीर सिंह पिता बलराज सिंह प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वे कोलार रोड (Kolar Road) स्थित अमरनाथ कॉलोनी (Amarnath Colony) में रहते हैं। उनकी 01 अक्टूबर की दोपहर कॉलेज के ही कैंटीन में कार्तिक नाम के छात्र से कहासुनी हुई थी। वह सीनियर हैं और विवाद से पूर्व उनसे रंगदारी दिखा रहे थे। उनका कहना था कि सीनियर छात्रों के दिखाई देने पर उन्हेें आदर देना होगा। उस वक्त उसे तमाचा मारकर भगा दिया गया था। एक घंटे बाद उदयवीर सिंह (Udayveer Singh) अपनी क्लास से बाहर निकले तो कार्तिक अपने साथियों के साथ फिर उनसे टकरा गया। कैंटीन में विवाद करने की बात को लेकर पीछे से डंडा मारकर उसे बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया गया। बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस ने इस मामले में मारपीट का प्रकरण 340/26 दर्ज कर लिया है। छात्र के सिर पर पांच टांके आए हैं। इधर, छात्र के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर जूनियर छात्रों की सुरक्षा को नजर अंदाज करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों की मांग है कि उपद्रवी छात्रों को कॉलेज से निष्कासित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: अफसरों के आर्डर नहीं मानने पर डीसीपी ने चलाया चाबुक

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!