Bhopal News: चार व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: तीन व्यक्तियों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, पुलिस को नहीं मिले सुसाइड नोट

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चार व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स कोलार रोड, शाहपुरा और ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। इसमें तीन व्यक्तियों ने फांसी लगाई है। जबकि चौथे व्यक्ति को जहर खाने के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस को चारों घटनाओं में आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।

पुलिस को नहीं मिले सुसाइड नोट

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार देवेंद्र पडोंले (Devendra Padonle) पिता राजू पडोंले उम्र 21 साल का शव फांसी के फंदे पर मिला। वह मूलत: छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है। फिलहाल कस्तूरी गार्डन (Kasturi Garden) के नजदीक डेयरी में काम करते हुए किराए से रहता है। देवेंद्र पडोंले ने 01 अक्टूबर की दोपहर एक बजे साथ काम करने वाले परिचितों के साथ बैठकर भोजन भी किया था। वह शाम को पांच बजे फंदे पर लटका मिला। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। दो बहने हैं जिसमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग 28/26 कायम कर लिया है।, कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र स्थित दामखेड़ा ए-सेक्टर बस्ती में रहने वाले सुदामा राम साहू पिता पोखंड लाल साहू उम्र 46 साल ने 01 अक्टूबर को फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वह ऑटो (Auto) चलाने का काम करता था। घटना के वक्त सुदामा राम साहू (Sudama Ram Sahu) की पत्नी मायके गई हुई थी। पत्नी के फोन नहीं उठाने पर उन्होंने ही भांजे को मकान में जाकर देखने के लिए बोला था। कोलार रोड थाना पुलिस ने मर्ग 63/26 कायम कर लिया है। शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) में रहने वाले 42 वर्षीय राजू बंसल (Raju Bansal) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। बेटा-बहू उज्जैन (Ujjain) जिले में रहते हैं। राजू बंसल लोडिंग वाहन चलाने का काम करता था। शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 42/26 कायम कर लिया है। इसी ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित मनीष राय पिता बद्री प्रसाद राय उम्र 25 साल की मौत हो गई। वह पुष्पा नगर (Pushpa Nagar) में किराए के मकान में रहता था। मनीष राय (Manish Rai) को उसके परिचित जहर खाने के बाद इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) लेकर पहुंचे थे। पुलिस को किसी भी घटना में सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के बाद मौत के पीछे ठोस वजह पता चल सकेगी। ऐशबाग थाना पुलिस ने मर्ग 51/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में प्रकरण दर्ज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!