Bhopal News: नव विवाहिता मां के साथ थाने पहुंची

Share

Bhopal News: पति और ससुर शराब पीकर करते थे मारपीट और प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नव विवाहिता की शिकायत पर भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी पति और ससुर है। वह नशे की हालत में अक्सर घर आकर उसके साथ गाली-गलौज करके मारपीट करते थे।

रात में की थी जमकर मारपीट

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह शिव नगर (Shiv Nagar) में रहती है। 14 जून को वह थाने में माता-पिता के साथ पहुंची थी। पीड़िता की एक साल पहले शादी हुई है। आरोपी पति और ससुर ने उसके साथ एक दिन पहले रात में जमकर मारपीट की थी। उसने माता-पिता को बुलाया और सारा घटनाक्रम बताया। उसका भाई उसे अपने साथ ले जाने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 534/26 दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति और ससुर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Water Resources Scam: थाने से गायब घोटाले की केस डायरी मामले में नई एफआईआर दर्ज 
Don`t copy text!