MP Cop News: स्मगलरों से मिली 20 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर

Share

MP Cop News: मंदसौर पुलिस ने दो कार के साथ पांच आरोपियों को दबोचा, धरपकड़ के दौरान एक व्यक्ति हुआ फरार

MP Cop News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजस्थान और मध्यप्रदेश में मादक पदार्थ वितरित करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह को मंदसौर पुलिस (MP Cop News) ने दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 20 किलो ब्राउन शुगर (Brown Sugar ) मिली है। आरोपी दो कार में सवार पांच व्यक्ति है जिन्हें एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। जबकि धरपकड़ के दौरान एक व्यक्ति फरार होने में कामयाब रहा।

गिरोह के नेटवर्क का पता लगाएगी पुलिस

पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने बताया कि यह कार्रवाई मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना (SP Vinod Kumar Meena) के नेतृत्व में की गई है। पुलिस को स्मगलिंग एवं पायलटिंग में प्रयुक्त एक सुजुकी एस-क्रॉस और एक हुंडई क्रेटा कार (Car) बरामद हुई है। इसके अलावा 07 मोबाइल फोन और 7700 रूपये भी बरामद किए गए है। मोबाइल (Mobile) फोनों का तकनीकी एवं साइबर विश्लेषण किया जा रहा है। जिसके बाद गिरोह के नेटवर्क, सप्लायरों तथा वित्तीय लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी मध्यप्रदेश और राजस्थान (Rajasthan) सहित विभिन्न राज्यों में सक्रिय रहकर स्मगलिंग करते थे। आरोपियों को 31 मई की दोपहर थाना नई आबादी इलाके में दबोचा गया था। हालांकि पुलिस की तरफ से गिरफ्तार आरोपियों के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोर-पुलिस आपने सुना होगा, लेकिन...

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!