Bhopal News: मुंहबोली बहन से मिलने पर होटल के कमरे में ले जाकर पीटा

Share

Bhopal News: दस दिनों तक मामला सामने आने के बावजूद थाने ने उसे दबाकर रखा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल।  उसकी मुंहबोली बहन से मिलने पर एक व्यक्ति को होटल के कमरे में ले जाकर पीटा गया। यह घटना भेापाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। घटना बारह दिन पूर्व की है। जबकि उसी दिन पीड़ित थाने भी पहुंच गया था। जिसको चिकित्सीय परीक्षण पुलिस ने ही कराया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।

बातचीत के बहाने ले गया दूसरे होटल

एमपी नगर (MP Nagar) पुलिस के अनुसार दीपेश मेवाड़ा पिता सुरेश मेवाड़ा उम्र 25 साल मूलत: सीहोर (Sehore) जिले के रहने वाले हैं। यहां एमपी नगर जोन-2 स्थित संस्कार होटल (Sanskar Hotel) में मैनेजर का काम वह करते हैं। उनकी मुंहबोली बहन को वह अक्सर होस्टल में दूध की बोतल देने जाते हैं। दीपेश मेवाड़ा (Deepesh Mewada) 21 जून को खाली बोतल देकर निकल रहे थे। तभी बलेनो कार एमपी-13-जेडयू-9193 से विक्रम सिंह नाम का व्यक्ति आया। उसने कॉलर पकड़कर गाली-गलौज करते हुए उसको मुंहबोली बहन का पति बताया। उस वक्त उसे जाने दिया। फिर वही व्यक्ति होटल के सामने आया और बातचीत के बहाने उसे कोलार रोड (Kolar Road) स्थित होटल में ले गया। यहां कमरे में उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई थी। उससे छूटकर वह एमपी नगर थाने पहुंचा। पुलिस ने तब से लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस देरी को लेकर एसीपी दिव्या झारिया (ACP Divya Jhariya) से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने बताया इस संबंध में कोई जानकारी थाने से उन्हेंं नहीं मिली है। एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 265/26 दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी से चर्चा के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी दोषी करार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!