Bhopal News: चार बच्चे और दो निर्धन महिलाओं की जान बाल-बाल बची,आरोपियों की गिरफ्तार पर रहस्य गहराया

भोपाल। नशे में धुत युवक कार में नियंत्रण नहीं रख सके और वे एक सड़क किनारे बनी झुग्गी में घुस गए। हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स इलाके में हुआ है। हादसे में झुग्गी के भीतर मौजूद दो महिलाएं और चार बच्चों की जान बाल-बाल बची। पुलिस ने कार जब्त करके वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नशे में धुत थे दोनों युवक
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार घटना 02 जुलाई की रात लगभग सवा दस बजे हुई थी। यह दुर्घटना बायपास रोड पर हुई। यहां वीरेंद्र सिंह दांगी (Virendra Singh Dangi) के खेत में चौकीदारी एक परिवार करता है। खेत के नजदीक मेड के पास झुग्गी बनाने के बाद अस्थायी गुमठी भी बनाकर परिवार गुजर-बसर करता है। घर के मुखिया 30 वर्षीय अजय जादव (Ajay Jadav) है जो कि निजी कंपनी में पंप ऑपरेटर का काम भी करते है। वह रात को अपने भाई के साथ काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी, भाई के बच्चे और उसके बच्चे मौजूद थे। वह मूलत: खरगोन जिले के रहने वाले हैं। पुलिस को मौके पर लाल रंग की स्विफ्ट कार (Car) केए-32-जेड-2687 मिली है। नजदीक वेयर हाऊस में मौजूद लोगों ने बच्चों और महिलाओं को झुग्गी से बाहर निकाला। हादसे में झुग्गी के भीतर सो रहे किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। लेकिन, कार की चपेट में एक सड़क पर पैदल चल रहा व्यक्ति जरुर आया है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कार में दो युवक सवार थे। वह भारी मात्रा में नशा किए हुए थे। उन्हें पुलिस के हवाले भी किया। हालांकि पुलिस ने इस बात से इंकार कर दिया है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण 192/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई धनराज धुर्वे (SI Dhanraj Dhurve) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।