Bhopal News: प्लान बनाकर जीजा-साले ने झपटा था हीरे वाला पेंडेंट

Share

Bhopal News: सैंकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मिला निगरानी बदमाश का सुराग, दानिश कुंज में हुई चार वारदातों में से एक मामले का रहस्य खुला,आरोपियों से माल किया बरामद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बारह दिन पूर्व सुबह मॉर्निंग वॉक में निकली वृद्धा से झपटमारी करने के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस ने रहस्य उजागर कर दिया है। घटना को जीजा-साले ने प्लान बनाकर करना बताया है। उन्हें झाबुआ जिले के कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत करके पूछताछ के लिए पुलिस ने कस्टडी में लिया है।

सीसीटीवी के जरिए मिला सुराग

कोलार रोड (Kolar Road) थाना प्रभारी संजय सोनी (TI Sanjay Soni) ने बताया कि घटना 19 जून की सुबह लगभग पौने पांच बजे दानिश कुंज कॉलोनी (Danish Kunj) में हुई थी। इस क्षेत्र में लगातार चोरियां और झपटमारी की घटना के कारण प्रकरण को गंभीरता से लिया गया था। सोने की चेन में हीरे वाला पेंडेंट 57 वर्षीय सरिता राजहंस (Sarita Rajhans) का था। वह प्रतिदिन सुबह सैर पर निकलती थीं। यह बात न्यू अंबेडकर नगर (New Ambedkar Nagar) में रहने वाला आरोपी सूरज मेडा उर्फ सुरेश मेडा पिता शंभु मेडा उम्र 23 साल जानता था। उसने ही वारदात को अंजाम दिया था। उसके साथ आरोपी सूरज मेडा (Suraj Meda@Suresh Meda) का जीजा बबलू सरकार उर्फ पंकज पिता उत्तम सरकार उम्र 28 साल भी था। वह पिपलानी थाने का निगरानी बदमाश है। इसलिए वह दूर खड़े होकर पूरी घटना पर निगरानी रखे था। बबलू सरकार उर्फ पंकज (Bablu Sarkar@Pankaj) पिपलानी थाना क्षेत्र के गुप्ता कॉलोनी (Gupta Colony) में रहता था। उसके दो स्थायी वारंट थे जिसकी गिरफ्तारी से बचने वह तलैया इलाके में रहने लगा था। पुलिस को दोनों आरोपियों का सीसीटीवी के जरिए सुराग मिला था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फीस मांगने पर होम ट्यूटर को कमरे में बंद कर पीटा

घटना करके ऐसे झाबुआ भागे आरोपी

सरिता राजहंस के पति सत्यानंद राजहंस (Satyanand Rajhans) भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में मुख्य महाप्रबंधक पद से रिटायर्ड हुए थे। उनके बेटा-बहू गुरुग्राम में रहते हैं। परिवार की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया। वारदात करने वाला आरोपी डी मार्ट (DMart)  में दिखा। इसके बाद दोनों चूना भट्टी से ऑटो पकड़कर न्यू मार्केट (New Market) पहुंचे। यहां से वे ट्रेन (Train) में सवार होकर झाबुआ (Jhabua)  भाग गए थे। बबलू सरकार का चेहरा साफ दिखाई देने के बाद उसकी वयोवृद्ध मां ने उसके झाबुआ में होने की जानकारी दी थी। दरअसल, आरोपी का पुश्तैनी गांव झाबुआ में हैं। पुलिस ,कस्टडी में लेकर अन्य वारदातों को लेकर उनकी भूमिका के संबंध में पता लगा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!