Bhopal News: डेढ़ महीना पूर्व व्ही-2 मॉल के सामने सड़क पार कर रहे वृद्ध को मारी थी टक्कर

भोपाल डेढ़ महीना पूर्व सड़क दुर्घटना में वृद्ध की हुई मौत के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के वक्त वह सड़क पार कर रहे थे। तभी दो पहिया वाहन चालक ने टक्कर मारी थी।
सड़क पार करते समय हुई थी दुर्घटना
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 12 मई की दोपहर डेढ़ बजे हुई थी। हादसे में मूलचंद चिढार पिता हीरालाल चिढार उम्र 68 साल जख्मी हुए थे। वे गुना (Guna) जिले के श्रीराम कॉलोनी (Shri Ram Colony) में रहते थे। मूलचंद चिढार (Mulchand Chidhar) को मिसरोद स्थित भोपाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (Bhopal Hospital and Research Centre) में ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान 13 मई को उनकी मौत हो गई। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 35/26 कायम कर लिया था। पुलिस को जांच में पता चला कि उनकी पत्नी सागर मल्टी अस्पताल (Sagar Multi Hospital) में 6 मई से भर्ती हैं। उन्हें किडनी रोग था। उनके ही इलाज के लिए वे गुना से भोपाल आए थे। पुलिस ने जांच के बाद बेटे संतोष चिढार (Santosh Chidhar) पिता स्वर्गीय मूलचंद्र चिढ़ार उम्र 35 साल की शिकायत पर मोटर साइकिल सवार एमपी-04-वायटी-4769 के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। मोटर साइकिल को मंजीत सिंह (Manjeet Singh) चला रहे थे। वह ही हादसे के बाद वृद्ध को अस्पताल ले गया था। मामले की जांच एएसआई चेतन गुप्ता (ASI Chetan Gupta) कर रहे थे। जिन्होंने पीएम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर 29 जून को चालक के खिलाफ प्रकरण 393/26 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।