Bhopal GRP News: दो दशक पूर्व जितनी कीमत में खरीदा वह कीमत पुलिस ने दर्शाई

भोपाल। राजधानी के भोपाल जंक्शन में एक वयोवृद्ध महिला के हाथ में पहनी हुए दो तोला वजनी सोने की चूड़ी चोरों ने निकाल ली। जिसकी कीमत भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) पुलिस ने दो दशक पूर्व खरीदते वक्त की बताई है। उल्लेखनीय है कि एक पखवाड़े के भीतर स्टेशन के प्लेटफॉर्म के भीतर हुई चोरी की यह तीसरी वारदात हैं।
कोच में चढ़ते समय हुई वारदात
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार विमला जैन पति विजय कुमार जैन उम्र 79 साल कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र स्थित कोटरा सुल्तानाबाद में रहती हैं। वे 30 जुलाई को झांसी जाने के लिए रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर पहुंची थी। वह पुडुचेरी एक्सप्रेस (Puducherry Express) के एस-2 कोच में सवार हो रही थी। तभी देखा कि हाथ में पहनी हुई सोने की एक चूड़ी जो एक तोला वजनी थी वह गायब है। पुलिस ने इस मामले में 02 अगस्त को चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे। पुलिस ने बताया कि सोने की चूड़ी 20 साल पहले खरीदी थी। जिसकी कीमत पीड़ित परिवार ने खरीदते वक्त 20 हजार रुपए बताई है। इधर, बिलासपुर एक्सप्रेस (Bilaspur Express) के जनरल कोच से लैपटॉप (Laptop) रखा हुआ बैग चोरी चला गया। जिसकी रिपोर्ट थाने में विदिशा जिले के ग्राम कुल्हार में रहने वाले 28 वर्षीय गजेंद्र कुशवाह (Gajendra Kushwah) ने दर्ज कराई है। वे कल्हार स्टेशन से भोपाल आने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन (Train) जब भोपाल आने वाली थी तभी निशातपुरा आऊटर (Nishatpura Outer) पर चोरी की वारदात हुई। घटना 02 अगस्त को हुई है। जिसके संबंध में पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।