Bhopal News: पुलिस कमिश्नर की अंडर कवर टीम ने स्पा सेंटर पर मारी रेड

Share

Bhopal News: प्रॉस्टिट्यूशन का अड्डा चलने की रहवासियों की तरफ से मिल रही थी सूचनाएं, स्थानीय थाने को पूरी कार्रवाई से दूर रखा गया, नौ कमरों के भीतर आपत्तिजनक हालत में मिले एक दर्जन से अधिक व्यक्ति, हरियाणा समेत कई राज्यों की दस महिलाएं गिरफ्तार, पकड़ाई युवतियों में कॉलेज की छात्राएं

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के रहवासी क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार को लेकर सूचनाएं मिल रही थी। यह सेंटर पिंक वाइब्स स्पा (Pink Vibes Spa Center) के नाम पर चल रहा था। जिस कारण पुलिस कमिश्नर ने जोन-2 डीसीपी मिनी शुक्ला (DCP Mini Shukla) के नेतृत्व में एक विशेष दस्ता बनाया गया। जिसमें बागसेवनिया, गोविंदपुरा, अवधपुरी, एमपी नगर और अरेरा हिल्स के कर्मचारियों को शामिल किया गया। छापा शनिवार रात मारा गया जिसकी भनक पिपलानी थाने को भी नहीं लग सकी।

नोट के साथ ग्राहक बनाकर भेजा

जानकारी के अनुसार छापे की पूरी कार्रवाई पर गोविंदपुरा (Govindpura) थाने के टीआई अवधेश सिंह तोमर (TI Awadhesh Singh Tomar) ने एफआईआर दर्ज की है। स्पा सेंटर का मुख्य मालिक भुवन सिंह चंदेल (Bhuwan Singh Chandel) है। उसके भवन में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की साझेदारी में उसे खोला गया है। गुमाश्ता भुवन सिंह चंदेल के नाम पर है। स्पा सेंटर (Pink Vibes Spa Cente) में नौ कमरे थे। पुलिस को वहां पर दस महिलाएं मिली है। ग्राहकों का इंतजाम देवी सिंह रजक (Devi Singh Rajak)  करता था। वह स्पा सेंटर पर काम भी करता है। पुलिस ने योजना बनाकर एक व्यक्ति को नोट के साथ ग्राहक बनाकर भेजा। देह व्यापार (Prostitution) के अड्डे पर प्रवेश से पूर्व तीन हजार रुपए लिए गए। पुलिस के फर्जी ग्राहक ने इशारा किया तो दबिश की कार्रवाई की गई। सेंटर में मिली दस महिलाओं में कॉलेज की पढ़ने वाली तीन छात्राएं भी है। इसके अलावा एक महिला हरियाणा से आई हुई थी। पुलिस ने सभी महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि स्पा में अनैतिक प्रॉस्टिट्यूशन का संचालन एवं ग्राहकों से कमीशन लिया जाता था। कमाई में से 20 प्रतिशत कमीशन भुवन सिंह चंदेल, 10 प्रतिशत दीपक ठाकुर (Deepak Thakur), 15 प्रतिशत पंकज त्रिपाठी तथा 05 प्रतिशत देवासिंह रजक को मिलता था। छापा मारने के बाद सेंटर से 8800 रुपए की नकदी, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान को जब्त किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद भुवन सिंह चंदेल, दीपक ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, देवी सिंह रजक के नाम का खुलासा किया है। बाकी ग्राहकों की जानकारी और उनकी संख्या की भी स्थिति साफ नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एमबीए छात्र से झपटी सोने की चेन

कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तय

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई। पुलिस कमिश्नर को तीन थानों में चल रहे इस तरह के सेंटर की जानकारी मिली थी। लेकिन, विशेष दल को ज्यादा बड़ा करने की मंशा पुलिस कमिश्नर की नहीं थी। इसलिए एक सेंटर पर ही छापा मारा जा सका। एक अन्य सेंटर पर छापा मारते तब तक वह बंद हो चुका था। खबर है कि इस कार्रवाई के बाद एक उप निरीक्षक आरोपियों की तरफ से पैरवी करने पहुंचे थे। इसके अलावा एक व्यक्ति गिरफ्तार महिलाओं के पक्ष में थाने पहुंचे थे। इन सभी लोगों का विस्तृत ब्यौरा बनाकर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Commissioner Sanjay Kumar) के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ उनके पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद विभागीय कार्रवाई होना तय बताया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चार घंटे में चोरी गया मोबाइल बरामद 
Don`t copy text!