Bhopal News: लापरवाही से कार चला रहे चालक को रोका तो कांस्टेबल को पीटा

Share

Bhopal News: नशे में धुत दो युवकों ने शुक्रवार रात मचाया उपद्रव, हाथ में पहने लोहे के कड़े का वार आंख के नजदीक लगा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लापरवाही से कार चला रहे चालक को रोककर उससे दस्तावेज मांगना कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। नशे में धुत आरोपी वाहन चालक और उसके साथी ने मारपीट करके सिपाही को हाथ में पहना कड़ा आंख के नजदीक मार दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करके धमकाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लायसेंस और कार के दस्तावेज मांगने पर की अभद्रता

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार घटना 31—01 अगस्त की दरमियानी रात लगभग ढ़ाई बजे की है। उस वक्त ड्यूटी पर तैनात 41 वर्षीय सिपाही गुलाब किरार (Constable Gulab Kirar) भानपुर चौराहे पर पहुंचे। वहां गलत दिशा से आ रहे कार (Car) एमपी-04-जेडएल-1050 का चालक बाइक पर सवार सिपाही को अपर-डिपर मारते हुए आया। संदेह होने पर उसको रोककर दस्तावेज मांगे। कार के भीतर एक अन्य व्यक्ति भी था। उससे वाहन चलाने के लायसेंस और कार के दस्तावेज दिखाने के लिए बोला। इस बात पर वह उत्तेजित होकर गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कांस्टेबल से जमकर मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद यह खबर थाने को दी गई। जिसके बाद कार में सवार दोनों आरोपियों अनुराग साहू (Anurag Sahu) और हेमंत साहू (Hemant Sahu) को दबोच लिया गया। दोनों आरोपियों का पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में मेडिकल भी कराया गया। छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 719/26 दर्ज कर लिया है। कड़े का प्रहार बाएं आंख के नजदीक लगा है। वहीं मारपीट में वर्दी भी बुरी तरह से फट गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: मोबाइल के भीतर छिपा है मौत का सस्पेंस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!