Surat : चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, एक टीचर समेत 15 बच्चों की मौत

Share

जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे बच्चे

सूरत। गुजरात के सूरत में एक दिल दहला देने वाली घटना में कई लोगों की मौत हो गई। 4 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से कोचिंग क्लास में पढ़ रहे बच्चें बुरी तरह झुलस गए। घटना के वक्त बिल्डिंग के दूसरे माले पर करीब 50 बच्चे कोचिंग में मौजूद थे। घटना के वीडियो दिल दहला देने वाले है। कोचिंग क्लास में पढ़ रहे बच्चे और बिल्डिंग में मौजूद लोग खिड़की से नीचे कूदते नजर आ रहे है।

बताया जा रहा है कि शहर के बीचोबीच स्थित इस तक्षशिला बिल्डिंग को बनाने वाले बिल्डर ने फायर विभाग से एनओसी नहीं ली थी। शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे गंभीर लापरवाही सामने आई है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। जो सीढ़ियों से फैलती हुई चौथे माले पर जा पहुंची। दूसरे माले पर कोचिंग थी, जिस में पढ़ रहे 50 बच्चें इस आग में घिर गए। बिल्डिंग से कूदने और आग लगने की वजह से एक टीचर समेत 15 बच्चों की मौत होने की सूचना है।

सूरत के सरथाना इलाके में स्थित इमारत में लगी आग के मामले में दमकल की गंभीर लापरवाही सामने आई है। दमकल की गाड़ियां तो मौके पर पहुंच गई। लेकिन हाईड्रोलिक क्रेन लेकर नहीं पहुंचे। जो सीढ़िया लेकर फायर कर्मी पहुंचे थे। वो चौथे माले तक नहीं पहुंच सकी। लिहाजा बच्चों को छलांग लगानी पड़ी।

वीडियो में देखिए कैसी मची थी चीख—पुकार और कैसे बचा रहे थे लोग अपनी जान

YouTube Video

भयावह आग पर समय रहते काबू पाने में फायर बिग्रेड की टीम पूरी तरह असफल रही। घटना की सूचना मिलने के 45 मिनट बाद दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची। बिना साधन के ही फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में इमरजेंसी एक्जिट भी नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही अब तमाम प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें:   Payal Tadvi Suicide Case : आरोपी तीनों महिला डॉक्टर गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सरकार को निर्देश दिए है कि घायलों की हर संभव मदद की जाए।

Don`t copy text!