Bhopal Murder News: गला घोंटकर हत्या कर बॉडी जंगल में फेंकी

Share

Bhopal Murder News: पत्नी की मदद से संदिग्ध आरोपी का पता लगाने में जुटी पुलिस, शरीर पर आधा दर्जन से अधिक धारदार हथियार से किए गए वार

Bhopal Murder News
क्राइम सीन पर एफएसएल जांच का साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। गला घोंटकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना भोपाल (Bhopal Murder News) देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क इलाके में हुई है। पुलिस को शव जंगल के भीतर मिला है जो दो दिन पुराना है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हत्या किसी अन्य जगह पर की गई है। शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाया गया है। दरअसल, मरने वाले व्यक्ति के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक धारदार हथियार के वार भी मिले हैं। लेकिन, घटना स्थल पर पुलिस को कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।

चंदेरी में कुआं खोदने गया था मृतक

परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार ग्राम बगोनिया के पास लाल तालाब किनारे जंगली इलाका है। यहां 23 नवंबर की दोपहर बारह बजे एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। इससे पहले पुलिस उसके शरीर पर मिले चोट के निशान देखकर मामले को हत्या का मामला मानकर चल रही थी। हुलिए के आधार पर उसके शव की पहचान रमेश बंसल (RameshBansal) पिता सौजी बंसल उम्र 35 साल के रुप में हुई है। वह रायसेन (Raisen) जिले के ग्राम चांदपुर में रहता था। रमेश बंसल की पत्नी ने पूछताछ में बताया कि वह कुंआ खोदने का काम करता है। इसलिए वह अक्सर घर से कई दिनों तक बाहर ही रहता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वे सांईखेड़ा दोराहा में काम पूरा करने के बाद गुनगा (Gunga) इलाके के चंदेरी (Chanderi) में कुआं खोदने गया था। उसके साथ में ही काम करने वाले जगदीश से भी पुलिस ने पूछताछ कर ली है। पुलिस अब उसके साथ नियमित रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। उनसे पूछताछ के बाद आरोपियों के संबंध में जल्द खुलासा करने का दावा पुलिस की तरफ से किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग 34/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ड्रायवर को पीटा, थाने पहुंचा मामला 

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!