Bhopal News: सास-बहू ने मिलकर तीन किलोमीटर झपटमारों का पीछा भी किया,भीम नगर बस्ती की गलियों में हुए ओझल

भोपाल। वल्लभ नगर के नजदीक मोपेड सवार तीन युवकों ने एक वृद्धा से सोने की चेन झपट ली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स इलाके की है। घटना के बाद झपटमारों का वृद्धा के साथ मोपेड पर ही सवार बहू ने लगभग तीन किलोमीटर तक पीछा भी किया। हालांकि आरोपी भीम नगर बस्ती की गलियों में घुसने के बाद नजरों से ओझल हो गए।
चातुर्मास पर्व में शामिल होने गई थी वृद्धा
अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 25 अक्टूबर की शाम लगभग पौने पांच बजे हुई थी। मोपेड (Moped) को निकिता जैन (Nikita Jain) चला रही थी। वे अपनी सास के साथ मानसरोवर काम्पलेक्स के नजदीक चल रहे चातुर्मास पर्व में शामिल होने गई थी। मोपेड एमपी-04-वाएवाए-4129 में उनके साथ पीछे सास 62 वर्षीय कल्पना जैन (Kalpna Jain) भी बैठी हुई थी। दोनों जब मालवीय नगर (Malviya Nagar) स्थित घर लौट रहे थे तब वल्लभ नगर (Vallabh Nagar) के सामने पहुंचे तो मोपेड पर सवार तीन युवक उनके नजदीक आए और दो तोला वजनी सोने की चेन (Gold Chain) छीनकर भाग गए। पुलिस ने चेन की कीमत ढाई लाख रुपए बताई है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने इस मामले में झपटमारी का प्रकरण 191/26 दर्ज कर लिया है। आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच थी। पुलिस सीसीटीवी की मदद से घटना को अंजाम देने वाले संदेहियों की तलाश कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।,