Bhopal Fraud News: साढ़े तीन करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share

Bhopal Fraud News: प्राइवेट इंश्योरेंस के ऑडिट में छह महीना पूर्व सामने आया था घोटाला, दो सप्ताह पूर्व दर्ज हुआ था जालसाजी का प्रकरण

Bhopal Fraud News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। किसानों की फसल के इंश्योरेंस राशि में हुए करीब पौने तीन करोड़ रुपए के फर्जीवाड़ा मामले में प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी के आऊटसोर्स कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के एमपी नगर थाना पुलिस ने लगभग दो सप्ताह पूर्व जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया था। उसका घोटाला निजी बीमा कंपनी ने करीब छह महीना पूर्व ऑडिट में पकड़ लिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

बैंक के अधिकारियों के फर्जी पत्र और सील का इस्तेमाल किया

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में मार्च, 2026 में डीसीपी जोन-2 विकास शहवाल (DCP Vikas Shahwal ) के कार्यालय में शिकायत हुई थी। यह शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक पुंडलिक पाटिल (Deepak Pundlik Patil) की तरफ से दर्ज कराई गई थी। आरोपी राजेश विश्वकर्मा(Rajesh Vishwakarma)  था जो एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया (Agriculture Insurance Company of India) में आऊटसोर्स कर्मचारी था। उसने तीन करोड़, 62 लाख, 62 हजार रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा किया है। मामले की प्राथमिक जांच उप निरीक्षक शिवेंद्र पाठक (SI Shivendra Pathak) ने की है। प्रकरण दर्ज होने की भनक लगने पर वह फरार हो गया था। आरोपी राजेश विश्वकर्मा पिता स्व. संतोष विश्वकर्मा उम्र 32 साल बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) में रहता है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसने नेशनल क्रॉप इंश्योरेंस पोर्टल (National Crop Insurance Portal) पर जाकर छेड़खानी की थी। जिसके बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र के कई किसानों (Farmers) के बैंक खातों में सेंध लगाकर महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए थे। इसमें बैंक खाता और मोबाइल नंबर बदलना भी शामिल था। ऐसा करने के लिए आरोपी ने बैंक के अधिकारियों के फर्जी पत्र और सील का इस्तेमाल किया था। आरोपी ने दूसरे खातों में वास्तविक किसानों की बीमा राशि को स्थानांतरित किया है। ऐसा करने के लिए आरोपी ने एनसीआईपी के पोर्टल पर लॉगिन किया था। पुलिस को अभी तक दस खातों की जानकारी मिल चुकी है। इस मामले में दस अन्य आरोपियों की भूमिका संदिग्ध हैं। यह वे लोग है जिनके नाम पर 32 बैंक खाते खुले थे।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: बंटी साहू के भ्रामक वीडियो वाली एफआईआर या षड़यंत्र 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!