Bhopal News: वृद्ध समेत दो व्यक्तियों की सड़क हादसों में मौत

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाले डंपर का नहीं मिला सुराग, बाइक से गिरकर हुई युवक की मौत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान वृद्ध समेत दो व्यक्तियों की सड़क हादसों में मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ और कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को एक हादसे में टक्कर मारने वाले डंपर का पता नहीं चल सका है। वहीं दूसरी घटना में बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हुई है।

सिर पर चढ़ा डंपर का पहिया

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार गुलमोहर कॉलोनी, शाहपुरा (Shahpura) निवासी लक्ष्मी नारायण कुंभकार उम्र 62 साल कपड़े एकत्र करने के साथ घर पर सिलाई का काम करते थे। 06 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे वह बाइक (Bike) से पीपलिया गांव कपड़े लेने जा रहे थे। नीलबड़ (Neelbad)  स्थित बीकानेर स्वीट्स (Bikaner Sweets) के सामने तेज रफ्तार डंपर (Dumper) ने आकर पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लक्ष्मी नारायण कुंभकार (Laxmi Narayan Kumbhkar) सड़क पर गिरे। जिसके बाद उनके सिर से डंपर का पहिया गुजर गया। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रातीबड़ थाना पुलिस ने मर्ग 67/26 कायम कर लिया है। इधर, कजलीखेड़ा (Kajlikheda)  थाना क्षेत्र में इस्कान मंदिर के पास सड़क दुर्घटना हुई। यहां मूलत: सीहोर (Sehore) के आष्टा निवासी 32 वर्षीय नितेश देशमुख (Nitesh Deshmukh) की मौत हो गई। वह हेतखेड़ा में रहकर निजी काम करता था। 06 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे वह बाइक से घर से निकला था। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग 34/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: व्यापमं के बाद अब ई—टेंडर का विसर्जन

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!