Bhopal News: ई-रिक्शा से उतरे युवक से छीना मोबाइल

Share

Bhopal News: पैदल आए आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम, झपटमारी का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ई-रिक्शा से उतरे एक युवक से मोबाइल छीन लिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

आरोपी के खिलाफ पूव में भी दर्ज हैं कई प्रकरण

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस ने बताया कि घटना 35 वर्षीय संदीप विश्वकर्मा (Sandeep Vishwakarma) के साथ हुई थी। वे नारियलखेड़ा स्थित शारदा नगर (Sharda Nagar) में रहते हैं। वे फेब्रिकेशन का काम करते हैं। वह 06 अक्टूबर की रात नौ बजे काम खत्म करके घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा से आरिफ नगर (Arif Nagar) ओवरब्रिज पर उतरकर वे किराया दे रहे थे। तभी पैदल झपटमार आया औरउनसे मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग गया। उसका पीड़ित ने काफी दूर तक पीछा भी किया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदेही के बारे में जानकारी जुटा रही है। उसके खिलाफ झपटमारी का प्रकरण 630 दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि झपटमार के खिलाफ रंगदारी, मारपीट समेत कई अन्य पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Email Threat: हॉक्स कॉल ने बढ़ाई एमपी पुलिस की मुश्किले
Don`t copy text!