Bhopal Cheating News: Accident Compensation लेने खाता खोलने पर उजागर हुई सच्चाई,पुलिस ने ट्रांसपोर्टर समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। आधार कार्ड की जानकारी बदलने का आरोप शहर के एक ट्रांसपोर्टर उनके परिचितों पर लगा है। भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसने आरोप लगाया है वह ट्रांसपोर्टर के यहां हेल्पर का काम करता था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी से दस्तावेज मांगे गए हैं। जिसके बाद आरोपियों की संख्या भी बढ़ सकती है।
आधार कार्ड में बदलाव कर किया फर्जीवाड़ा
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में शीतलदास सोनी पिता उत्तमचंद्र सोनी उम्र 65 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी। वे कटारा हिल्स (Katara Hills) में अमलतास मल्टी (Amaltas Multi) में रहते हैं। शीतल दास सोनी (Sheetal Das Soni) का दुर्घटना से संबंधित एक केस कोर्ट (Court) में चल रहा है। जिसकी भुगतान राशि के लिए उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) में जाकर खाता खुलवाने का प्रयास किया। उन्होंने परिचय पत्र के रुप में अपना आधार कार्ड (Adhar Card) दिया तो पता चला कि उसमें उनका नंबर नहीं हैं। वह किसी और व्यक्ति के नाम पर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शारिक के यहां बस (Bus) में हेल्परी का काम करते हैं। आधार कार्ड अप्रैल, 2026 में उन्हें ही दिया था। इसके बाद उसमें सुधार के नाम पर शारिक आदिल और मुईन के साथ अलग-अलग सेंटर में भेजा था। इस दौरान आधार कार्ड उनके ही पास रखा था। पीड़ित ने बताया कि आधार कार्ड में जो भी बदलाव हुआ है वह अप्रैल से जुलाई, 2026 के बीच किया गया। अब पुलिस इस बदलाव के बाद लिए गए फायदे और उनकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को इस फर्जीवाड़े के पीछे गहरी साजिश का शक हैं। जिसके संबंध में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से सत्यापित दस्तावेज मांगे गए हैं। उसके मिलने पर मामले में अन्य संदेहियों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि शीतल दास सोनी के नाम पर अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) में रहने वाले रोनित सिंह (Ronit Singh) पिता लोकेश सिंह की जानकारी हैं। पुलिस उसके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई गंगाराम वर्मा (SI Gangaram Verma) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।