Bhopal Cop News: राजधानी के चार थानों को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला

Share

Bhopal Cop News: शहर के उपायुक्त जोन-3 कार्यालय को भी मिला प्रमाण पत्र, जर्जर भवनों को नया कलेवर में किया गया

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के चार जर्जर भवनों को नया कलेवर में करने के बाद उसे आईएसओ प्रमाण पत्र मिला। इसमें चार थानों (Bhopal Cop News) का चयन किया गया। इसके अलावा एक पुलिस उपायुक्त कार्यालय भी चुना गया। यह प्रमाण पत्र वितरित करने से संबंधित आयोजन बागसेवनिया थाने में 05 अक्टूबर की शाम आयोजित किया गया।

गुणवत्ता और मानकों के आधार पर हुआ चयन

जानकारी के अनुसार बागसेवनिया (Bagsewania), अशोका गार्डन (Ashoka Garden), कोलार रोड (Kolar Road) और खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाने को आईएसओ (ISO) की तरफ से यह 9001:2015 का प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar), डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान (DCP Shailendra Singh Chauhan) समेत सभी जोन के डीसीपी मौजूद थे। सभी थानों को प्रमाण पत्र मिलने से पूर्व उनका जीर्णोद्धार किया गया। पुराने रिकार्ड को नष्ट तथा संधारित किया गया, आमजनों के बैठने की व्यवस्था की गई तथा थाने के सौंदर्यीकरण तथा जनोन्मुखी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया गया। आईएसओ की टीम ने मूल्यांकन, गुणवत्ता और मानकों के आधार पर चारों थानों को चयनित किया गया। इससे पहले मिसरोद(Misrod), रातीबड़ (Ratibarh), और महिला थाना (Mahila Thana) को यह प्रमाण पत्र मिल चुका है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनोन्मुखी सेवाओं के लिए होने वाले नवाचार का लाभ जनता को मिलना चाहिए। उन्होंनें अन्य थाना प्रभारियों को भी इस तरह के नवाचार की सलाह दी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: महिला समेत दो व्यक्तियों ने लगाई फांसी

तीन थानों को अपनी जमीन बचाने करना पड़ रहा संघर्ष

राजधानी के जिन चार थानों को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है उसमें से तीन मुख्य मार्ग पर हैं। एमपी नगर (MP Nagar) थाने की सीमा तो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सेतु निर्माण के चलते विवादों में आ गई थी। इसलिए पुलिस महकमे ने थाना बचाने मंदिर निर्माण करके जमीन बचाई। इसी तरह कोलार रोड थाना छह लेन मार्ग के चलते बीच रोड पर आ चुका है। मुख्य मार्ग से सिर्फ चार किलोमीटर के फासले पर अब मुंशी कक्ष पहुंच गया है। एमपी नगर थाने को तो प्रवेश मार्ग बदलना पड़ा है। वहीं कोलार रोड थाने के जब्ती वाहनों को पिछले हिस्से में रखा गया है। इसी तरह बागसेवनिया थाने में भी आगंतुक वाहनों की पार्किग की विकराल समस्या हैं। यह थाना भी बीआरटीएस कॉरिडोर के चलते पिछले डेढ़ दशक में सिकुड़ता चला गया। आलम यह है कि यहां भी मंदिर निर्माण करके थाने की सीमा तय की गई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: सीएम हाउस में तैनात पुलिसकर्मी के साथ सायबर फ्रॉड
Don`t copy text!