Bhopal News: कोलार रोड में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: दो व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटके मिले, तीसरे व्यक्ति को बाथरुम में करंट लगा, नाबालिग ने जहर पिया, हालात गंभीर

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इन मामलों की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस कर रही है। इसमें दो व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। जबकि तीसरे व्यक्ति को करंट लगने के कारण बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था। इधर, एक नाबालिग को जहर खाने के बाद अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

ये हैं संदिग्ध मामलें जिनमें मौत हुई

जानकारी के अनुसार संजीव पासवान (Sanjeev Paswan) पिता भिखर पासवान उम्र 30 साल की मौत हो गई। वह अब्बास नगर (Abbas Nagar) में रहता था। वह बेहोशी की हालत में परिजनों को बाथरुम के भीतर मिला था। जिसके बाद उसे 04—05 अक्टूबर की रात लगभग बारह बजे जेके अस्पताल (JK Hospital) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसे करंट लगने से मौत हुई है। इसी तरह अब्बास नगर में रहने वाले गोपाल अहिरवार (Gopal Ahirwar) पिता सत्यप्रकाश अहिरवार उम्र 45 साल की मौत हो गई। उसको फांसी के फंदे पर लटके हुए 05 अक्टूबर की सुबह परिजनों ने देखा। मजदूरी करने वाला गोपाल अहिरवार अत्याधिक मात्रा में शराब का सेवन करता था। तीसरी मौत सर्वधर्म बी—सेक्टर में हुई। यहां संदीप कौशिक (Sandeep Kaushik) पिता गोपाल कौशिक उम्र 31 साल ने फांसी लगाई है। मौत की सूचना 05 अक्टूबर की सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस को मिली थी। वह मूलत: छिंदवाड़ा का रहने वाला था और सब्जी का ठेला लगाता था। उसका धंधा कुछ दिनों से अच्छा नहीं चल रहा था। जिस कारण वह तनाव में चल रहा था। सभी मामलों की जांच करने एएसआई सुनील त्रिपाठी (ASI Sunil Tripathi) करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अभी घटना स्थल पर ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जिससे मौत की वजह साफ हो सके। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के लिए एफएसएल की मदद ली गई है। पुलिस ने मर्ग 65—66/26  कायम कर लिया हैै।वहीं कोलार रोड इलाके में एक चौदह वर्षीय बालिका ने जहर गटक लिया। उसको गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। अभी उसके बयान देने की स्थिति नहीं हैं। इसलिए मामले की जांच अभी शुरु नहीं की जा सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पेट्रोल डालकर युवक की कार फूंकी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!