Bhopal Cyber Fraud: तीन पीड़ितों का झांसा देकर पौने तीन लाख रुपए निकाले

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल शहर के तीन थानों में सायबर धोखाधड़ी (Bhopal Cyber Fraud) के तीन प्रकरण दर्ज किए गए। यह प्रकरण एमपी नगर, शाहपुरा और शाहजहांनाबाद थाने में दर्ज हुए हैं। जिसमें दो लाख, 71 हजार, 900 रुपए निकल गए। सभी प्रकरणों की प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। पुलिस ने उन खातों को फ्रीज कराया है जिनमें जालसाजों ने रकम निकालने के बाद ट्रांसफर की है।
ट्रांसपोर्ट कर्मचारी बनकर की बातचीत
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जोन-1 में 62 वर्षीय प्रदीप सूरी (Pradeep Soori) रहते हैं। उन्हें एक सामान ट्रांसपोर्ट के जरिए पहुंचाना था। इसके लिए गुगल क्रोम में जाकर नंबर तलाशा और फोन लगाया। उन्होंने माहेश्वरी ट्रांसपोर्ट एंड पैकर्स (Maheshwari Transport And Packers) का नंबर समझकर जालसाजों से बातचीत शुरु कर दी। ट्रांसपोर्ट कर्मचारी बनकर बातचीत करते हुए आरोपी ने मोबाइल (Mobile) की सैटिंग बदलवाई। इसके बाद उनके खाते से तीन किस्त में 69999 रुपए निकाल लिए। आरोपी ने लगभग पौन घंटा फोन पर बातचीत की थी। एमपी नगर थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने 03 अक्टूबर की दोपहर आकाश गंगा कॉलोनी (Akash Ganga Colony) निवासी अभिषेक जैन (Abhishek Jain) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। उनके खाते से जालसाजों ने 76902 रुपए निकाले। इससे पहले जालसाजों ने बिजली का बकाया बिल भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी थी। शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस ने भी 03 अक्टूबर की शाम जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि एडवोकेट कॉलोनी (Advocate Colony) में रहने वाली अंजली गंगवानी (Anjali Gangwani) के खाते से जालसाजों ने एक लाख, 26 हजार रुपए निकाल लिए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।