MP Cop News: भोपाल शहर और ग्रामीण क्षेत्र के नौ कांस्टेबलों को दूसरे जिलों में भेजा

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने 30 सितंबर को पूरे प्रदेश के 236 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट (Bhopal Cop News) को जारी किया है। जिसमें भोपाल शहर और ग्रामीण के नौ आरक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं भोपाल शहर में सात आरक्षकों को दूसरे जिलों से यहां बुलाया गया है।
इन सभी का हुआ हैं ट्रांसफर
जानकारी के अनुसार भोपाल देहात क्षेत्र के तीन आरक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया। जबकि भोपाल शहर के छह आरक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा। वहीं दूसरे जिलों से भोपाल शहर में सात आरक्षक आए हैं। तबादलों से पूर्व स्थानांतरण समिति के समक्ष सभी आरक्षकों की तरफ से आवेदन पहुंचे थे। जिसकी समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। इसमें अधिकांश कांस्टेबलों ने ट्रांसफर चाहा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।