Bhopal News: चार सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पर आरोपी का नाम होगा तय

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) महामंत्री रहे दिव्य ऋषि तिवारी (Divya Rishi Tiwari) की मौत के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में संबंधित एजेंसी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की निगरानी में गठित चार सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पर आरोपी का नाम तय करेगी। इस मामले में तीन विभागों के बीच जिम्मेदारी तय की जाना है।
इस तरह हुआ था हादसा
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पत्रकार कॉलोनी, टीटी नगर (TT Nagar) निवासी दिव्य ऋषि तिवारी जिला न्यायालय में वकालत करते थे। उनके पिता आनंद तिवारी (Anand Tiwari) वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। जबकि बड़े भाई दिव्य अंकुर तिवारी (Divya Ankur Tiwari) प्रोफेसर हैं। रविवार को दिव्यऋषि परिवार के साथ डीबी मॉल (DB Mall) गए थे। 27 सितंबर की रात करीब आठ बजे सभी मॉल की तरफ जा रहे थे। डिवाइडर पर चढ़कर उन्होंने जैसे ही खंभा पकड़ा तो उन्हें जोरदार करंट लग गया। यह झटका साथ में मौजूद पत्नी को भी लगा था। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर खड़े हवलदार जगदीश दांगी (HC Jagdish Dangi) ने उन्हें सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की थी। हवलदार ही उन्हें नर्मदा ट्रॉमा अस्पताल (Narmada Trauma Hospital) ले गए। वहां से चिकित्सकों ने भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) ले जाने के लिए बोला। 27 सितंबर की रात पौने ग्यारह बजे एमपी नगर थाने में मृत होने की रिपोर्ट भोपाल एम्स ने दर्ज कराई। अब इस मामले में एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 391/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।