Bhopal News: सामान जमाने में व्यस्त माता-पिता नहीं दे सके ध्यान, बालक की दर्दनाक मौत

भोपाल। दो साल के बालक की दर्दनाक मौत हो गई। वह बालकनी से गिरकर जख्मी हुआ था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके की है। उस वक्त माता-पिता किराए के नए कमरे में सामान जमा रहे थे। जिस दिन घटना हुई उसी दिन घर में प्रवेश हो रहा था।
घर में सामान जमाते समय हुआ हादसा
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना विश्वकर्मा नगर (Vishwakarma Nagar) में हुई। यहां करोद में स्थित होटल में काम करने वाले अभिषेक श्रीवास्तव (Abhishek Shrivastav) ने किराए पर मकान लिया था। वह पहले भानपुर (Bhanpur) इलाके में रहते थे। वह 23 सितंबर को ही विश्वकर्मा नगर में दूसरे मकान में रहने सामान जमा रहे थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे पति-पत्नी घर में सामान जमा रहे थे। तभी उनका इकलौता बेटा विराज (Viraj) घर में खेलते हुए बालकनी में पहुंच गया। वहां से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। परिजन उसे दो अलग-अलग अस्पताल ले गए। सभी ने उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेजा। 24 सितंबर सुबह उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बच्चे को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर निशातपुरा पुलिस ने मर्ग 72/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।