Bhopal Fraud News: मोटर साइकिल मॉडिफाई करने के नाम पर उसको हड़पा

Share

Bhopal Fraud News: आठ महीने से चक्कर काट रहे पीड़ित के आवेदन पर हुई सुनवाई, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। राजस्थान से आकर मोटर साइकिल को मॉडिफाई कराने के लिए सौदा करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उनसे 20 हजार रुपए के लिए मोटर साइकिल भी लेकर वापस नहीं किया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज इलाके का है। पीड़ित आठ महीने से चक्कर काट रहा था। पुलिस ने गबन का मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रेलवे पार्सल के जरिए मोटर साइकिल आरोपियों को दे दी

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों की अल्पना टॉकीज के पीछे गैराज थी। जिसको उन्होंने रातोंरात बंद भी कर दिया था। आरोपी समीर और अदनान हैं। जिन्हें 13 अगस्त को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने अमित कुमार (Amit Kumar) पिता स्वर्गीय कृष्ण देव उम्र 44 साल की शिकायत पर गबन का प्रकरण 412/26 एक दिन पहले दर्ज किया था। पीड़ित राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) का रहने वाला है। वह अपनी दो पहिया बाइक (Bike) को मॉडिफाई कराने जयपुर से भोपाल आया था। दोनों आरोपियों से सौदा 25 हजार रुपए में तय हुआ था। आठ महीने पहले जयपुर से रेलवे पार्सल के जरिए मोटर साइकिल आरोपियों को दे दी थी। लेकिन, तीन महीने से आरोपी आजकल में मोटर साइकिल लौटाने का झांसा दे रहे थे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Custodial Death: दो दिन से छुपा रखा था पुलिस ने यह राज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!