Bhopal News: पड़ोसी को मोबाइल नंबर ही नहीं पता था इसलिए एक पखवाड़े तक पुलिस को नहीं दी जा सकी जानकारी

भोपाल। राजधानी में लोग अपने आस-पास रहने वालों की सुध ही नहीं लेते। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे। दरअसल, भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाने में चोरी का एक मामला दर्ज हुआ है। वारदात एक पखवाड़े पहले हुई थी। लेकिन, पड़ोसी को जिस मकान में चोरी हुई उनमें रहने वाले परिवार का नंबर ही मालूम नहीं था। जबकि दोनों परिवार सरकारी विभाग में काम करता है।
वृद्ध मां की निशानी हुई चोरी
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार इंदिरा धानकर पिता स्वर्गीय हरीशचंद्र धानकर उम्र 45 साल तुलसी नगर (Tulsi Nagar) में स्थित सरकारी आवास में रहती हैं। वे महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ हैं। इंदिरा धानकर (Indira Dhankar) की मां तीन महीनों से बीमार चल रही है। वह उनकी बड़ी बहन प्रमिला के पास कोलार रोड (Kolar Road) स्थित नयापुरा में रहती हैं। इसलिए वह भी उनकी देखभाल करने चली गईं थीं। कभी-कभी मकान में आना-जाना करती थी। वह 11 अगस्त को जेपी अस्पताल (JP Hospital) आई थी। यहां से वह अपने घर गईं तो पड़ोसी मालवीय ने बताया कि उनके मकान का एक पखवाड़े से ताला टूटा था। वह उन्हें जानकारी इसलिए नहीं दे पाए क्योंकि उनके पास नंबर ही नहीं था। मकान से चोर सोने का मंगलसूत्र, सोने की बाली गायब थी। यह उनके वृद्ध मां की निशानी हैं जो घर में सुरक्षित रखी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण 11 अगस्त को 721/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।