Bhopal News: पीछा किया तो ब्लैड दिखाकर धमकाया, चोरी का मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी में किसान की जेब से नकदी निकालकर एक बदमाश भाग गया। वारदात का अहसास होने पर किसान ने बदमाश का पीछा भी किया। हालांकि वह ब्लैड दिखाकर भागने में कामयाब रहा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र में हुई हैं। घटना शहर में चलनी वाली लो फ्लोर बस के भीतर हुई थी। जिसमें मंगलवारा थाना पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
जींस की जेब से बदमाश ने निकाली रकम
जानकारी के अनुसार विकास सिंह बघेल पिता अजीत सिंह बघेल उम्र 37 साल शहडोल (Shahdol) जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र में रहते हैं। वे किसानी का काम करते हैं। विकास सिंह बघेल (Vikas Singh Baghel) ऊर्जाधानी ट्रेन से 30 जुलाई की सुबह उतरे थे। उन्होंने भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) से बाहर आकर अरेरा हिल्स जाने लो फ्लोर बस (Low Floor Bus) में सवार हुए। उनकी जेब में 20 हजार रुपए रबड़ से बांधकर रखे हुए थे। उनकी जींस की जेब में बदमाश ने हाथ डाला। उन्हें अहसास हो और लोगों से मदद मांगते तब तक वह चलती बस से उतरकर भाग गया। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। किसान (Farmer) जब रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो उनसे छीनी गई रकम के नोटों में लिखे नंबरों की जानकारी मांगी जाने लगी। उन्होंने विरोध किया तो मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस ने झपटमारी की बजाय चोरी का मामला 108/26 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।