Bhopal News: बिजली के तार में चलकर अटकी कार सोशल मीडिया में ट्रोल

Share

पुलिस बोली कोई पीड़ित ही नहीं आया तो प्रकरण दर्ज करने का सवाल नहीं बनता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी के सोशल मीडिया में 01 अगस्त को दिनभर एक कार के कारनामे चर्चा में रहे। कार बिजली के तार से लटकी थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी इलाके की है। वह मानो ऐसे लग रही थी जैसे उसमें चल रही हो। उसके फोटो और वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया में मजे ले रहे थे।

ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर पर रखा पैर

जानकारी के अनुसार घटना 01 अगस्त की सुबह लगभग आठ बजे पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर (Anand Nagar) में हुई थी। कार रत्नागिरी से रायसेन (Raisen) की तरफ जा रही थी। कार (Car) जब आनंद नगर चौकी से आगे पहुंची तो कार के बाएं तरफ से एक वाहन उसे दबाते हुए निकलने लगा। चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन नियंत्रित करना चाहा। लेकिन, ऐसा करने के प्रयास में ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर पर पैर रखा गया। जिस कारण कार डिवाइडर पर चढ़ी और लगभग दस फीट आगे जाकर बिजली के तार सेे जाकर हवा में लटक गई। कार के दोनों पिछले पहिए जमीन पर थे। लेकिन, आगे के दोनों पहिए हवा में सिर्फ तार के सहारे झूल रहे थे। चालक गेट खोलकर उसमें से बाहर निकला और चला गया। उसके बाद करीब दो घंटे तक कार उसी अवस्था में पड़ी रही। जिस कारण वहां से निकलने वाले हर व्यक्ति ने कार का वीडियो (Video) बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वह जिस तार पर लटकी थी वह तार बिजली के पोल को स्थिर रखने के लिए कांक्रीट के जरिए बांधा गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!