Bhopal News: एक सप्ताह तक जीवन और मौत से संघर्ष किया, राजपत्रित पुलिस अधिकारी करेंगें मामले की जांच

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता की मौत हो गई। मृत्यु पूर्व हुए कथनों में खाना बनाते वक्त गैस रिसाव की बात सामने आई है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। हालांकि मौत होने के बाद पूरे मामले की जांच राजपत्रित पुलिस अधिकारी की तरफ से की जाएंगी। जिसमें मायके पक्ष के अलावा स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
खाना बनाते समय झुलसी थी नव विवाहिता
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार घटना 23 जुलाई को भानपुर (Bhanpur) के नजदीक पटेल कॉलोनी में हुई थी। आग से 24 वर्षीय लक्ष्मी लोधी (Laxmi Lodhi) बुरी तरह से झुलस गई थी। उसने बताया था कि वह जब खाना बना रही थी। उस वक्त गैस रिसाव कर रहा था। जिसकी जानकारी उसे नहीं थी। अचानक आग भभकने के बाद वह झुलस गई थी। इलाज के दौरान 28 जुलाई को लक्ष्मी लोधी ने दम तोड़ दिया। गैस रिसाव को लेकर गैस एजेंसी की तरफ से तकनीकी रिपोर्ट मांगी गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गैस रिसाव की जानकारी पति को भी थी। जिसे रोकने के लिए उस पर टैप लपेट दिया गया था। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 63/26 कायम करके शव पीएम के लिए भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।