Bhopal News: पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से मारपीट के बाद लूटपाट

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, संदिग्धों का पुलिस को सुराग मिला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट करके लूटपाट हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ इलाके की है। जिसके बाद संदिग्धों की तलाश करते हुए पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था।

आरोपियों ने लूटने का किया था प्रयास

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में पंप कर्मचारी हरीश सिंह (Harish Singh) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वे साक्षी ढाबा (Sakshi Dhaba) तिराहा पर स्थित पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर काम करते हैं। वे बरखेड़ी कला गांव में रहते हैं। घटना 27—28 जुलााई की दरमियानी रात करीब चार बजे हुई थी। आरोपी कार (Car) एमपी-18-सीए-6444 में सवार थे। पहले कर्मचारियों से कहासुनी हुई थी। उसके बाद मारपीट की अवस्था बन गई। आरोपियों ने कर्मचारी को लूटने का भी प्रयास किया। कर्मचारियों का आरोप है कि विरोध बढ़ता देख आरोपी मौके से कार में बैठकर फरार हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसे जांच का हिस्सा बनाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और वीडियो (Video) में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मारपीट का प्रकरण 314/26 दर्ज किया गया है। यदि जांच में लूट या लूट के प्रयास की पुष्टि होती है तो आरोपियों पर संबंधित धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: लुटेरों ने किसान को जख्मी करके लूटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!