Bhopal News: घरेलू गैस लेकर भाई के साथ जाते वक्त डंपर की चपेट में आईं, चालक वाहन छोड़कर भागा

भोपाल। सड़क हादसे में महिला म्यूजिक टीचर की अकाल मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई ह। वह रिवर्स हो रहे डंपर की चपेट में आ गईं थीं। हादसे के बाद डंपर का चालक वाहन को लावारिस छोड़कर भाग गया। जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बड़े भाई के साथ बाइक से जाते समय हुआ हादसा
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार वैशाली शर्मा पुत्री जय नारायण शर्मा उम्र 32 साल घर पर बच्चों और युवाओं को संगीत की शिक्षा देती थीं। वह कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित वंदना वैभव होम्स (Vandna Vaibhav Homes) में रहती थीं। हादसा 29 जुलाई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। घटना के वक्त वह अपने बड़े भाई वैभव शर्मा (Vaibhav Sharma) के साथ बाइक से एक परिचित के घर गैस सिलेंडर पहुंचाने जा रही थीं। बाइक (Bike) भाई चला रहा था। पीछे वैशाली शर्मा (Vaishali Sharma) गैस सिलेंडर लेकर बैठी थी। दुर्घटना रेम्बो प्ले स्कूल (Rainbow Play School) के सामने हुआ। यहां डंपर (Dumper) अचानक रिवर्स होने लगा। इससे पहले कि वैभव बाइक संभालते, वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े। वैशाली सड़क पर गिरी ही थीं कि रिवर्स हो रहे डंपर का पिछला पहिया कंधे के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल भाई-बहन को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान वैशाली ने दम तोड़ दिया। कजलीखेड़ा पुलिस ने मर्ग 23/26 कायम करके शव परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।