Bhopal News: उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक ने दर्ज कराई एफआईआर, गुपचुप चल रही जांच के बीच नोटिस जारी से मचा हड़कंप

भोपाल। मध्यप्रदेश के उद्यानिकी विभाग में कथित रिश्वत लेकर तबादला करने के आरोपों के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह शिकायत उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक ने दर्ज कराई है। जिसमें उनके व्हाट्स एप चैटिंग को बदलकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने असली चैट क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को नोटिस बयान दर्ज करने के लिए जारी कर दिए हैं।
समाचार का प्रकाशन करने वालों को भेजे जा रहे हैं नोटिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस संबंध में जून महीने में तमाम मीडिया हाउस (Media House) में समाचार भी प्रकाशित हुआ था। जिसके बाद 30 वर्षीय भूपेंद्र सागोरे (Bhupendra Sagore) ने शिकायत भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) में की थी। सागोरे गोविंदपुरा (Govindpura) स्थित सनशाइन टॉवर (Sunshine Tower) में रहते हैं। वे उद्यानिकी विभाग (Horticulture Department) में सहायक संचालक (Assistant Director) हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वायरल चैट अनिल सिंह अलावा (Anil Singh Alawa) के साथ हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘इसलिए नहीं लगे’। इसी शब्द के बीच 5 L लिखकर उन्हें बदनाम किया गया। पुलिस ने बयानों के आधार पर डिजीटल कूटरचना, नकली दस्तावेज बनाना, मानहानि के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत प्रकरण 099/26 दर्ज किया गया है। यह प्रकरण भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) ने 7 जुलाई को दर्ज किया है। जिसमें अब पुलिस की तरफ से नोटिस भेजे गए हैं। यह नोटिस समाचार का प्रकाशन करने वाले और उसे जारी करने वालों को भेजे जा रहे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि चैट 23 जून का है। सागोरे का भिंड (Bhind) से भोपाल में तबादला हुआ था। जिसको लेकर यह बताया गया था कि पांच लाख रुपए की रिश्वत देकर तबादला किया गया है। इन्हीं आरोपों को निराधार बताकर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।