Bhopal Gang Rape: घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया,पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एक नाबालिग को अरेस्ट किया

भोपाल। मेंटल हैंडीकैप एक नाबालिग से दो नाबालिगों ने गैंगरेप किया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स इलाके की है। इस घटना का उन्होंने बकायदा वीडियो भी बनाया। जिसको सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को दबोच लिया है।
इंस्टाग्राम में पोस्ट किया घटना का वीडियो
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 16 साल है। उसकी मानसिक हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। इस कारण वह स्कूल नहीं जाती है। आरोपी दो नाबालिग है जिनकी उम्र 17 साल है। आरोपियों ने एक जुलाई को एक स्कूल के नजदीक झाड़ियों में ले जाकर यह गैंगरेप किया था। इस मामले की जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। इस संबंध में 08 जुलाई को इंस्टाग्राम में वीडियो (Video) देखकर यह पता चला। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को घटना बताई। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने दो नाबालिग के खिलाफ प्रकरण 197/26 दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नाबालिगों के पिता ट्रक चालक हैं। जबकि पीड़िता का परिवार इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी करता है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।