Bhopal News: बैरागढ़ की होटल में महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News: पति को तलाक देने के बाद शादी करने का दिया था आरोपी ने झांसा

Bhopal News
थाना बैरागढ़— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरागढ़ इलाके से मिल रही है। यहां एक होटल में ले जाकर महिला के साथ बलात्कार किया गया है। आरोपी रिश्तेदार का परिचित है। इस मामले की केस डायरी पुलिस को सीहोर कोतवाली से मिली है। इसलिए अभी पुलिस के विस्तृत बयान बैरागढ़ थाना पुलिस ने दर्ज नहीं किए हैं। होटल संचालक की भूमिका पर अभी सवाल भी है।

तीन साल पहले से शुरु हुई घटना

बैरागढ़ थाना पुलिस ने 27 मई की रात लगभग साढ़े आठ बजे धारा 376/506 (बलात्कार और धमकाने) का केस दर्ज किया है। घटना की शुरुआत अप्रैल, 2018 से हुई थी। यहां एचडीएफसी बैंक के सामने होटल में यह वारदात हुई थी। शिकायत 28 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। आरोपी बिलाल अहमद (Bilal Ahmed) है जो पीड़िता के रिश्तेदार का परिचित भी है। पीड़िता का मायका रायसेन (Raisen) में है जबकि उसकी ससुराल सीहोर (Sehore) में हैं। वह शादी में मेहंदी लगाने का काम करती है। आरोपी बिलाल अहमद से उसकी पहचान एक परिचित के यहां शादी में हुई थी। उसने कहा था कि वह पति को तलाक देगी तो वह उसके साथ शादी करेगा।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

होटल का नाम पता करना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

घटना बैरागढ़ की होटल में हुई थी। इसलिए होटल का पता लगाया जाना आवश्यक है। मामले की जांच एसआई प्रियंका राय (SI Priyanka Rai) कर रही है, जिनका कहना है कि पीड़िता से उनकी बातचीत नहीं हो सकी है। इसलिए घटनास्थल वाली होटल और घटनाक्रम के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद होटल में जाकर पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Case: रकम बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद चोरों ने अपने साथी को मारा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!