Bhopal News: पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके तीन युवकों को गिरफ्तार किया

भोपाल। स्कूल में बैठकर शराब पी रहे तीन युवकों को रोकना चौकीदार को महंगा पड़ गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके में हुई थी। चौकीदार के बच्चे उसको बचाने पहुंचे तो आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
स्कूल में बैठकर शराब पीने से रोका था
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना सुल्तानिया स्कूल (Sultania School) बाबे अली मैदान में बीती रात लगभग दो बजे हुई। स्कूल की चौकीदारी राजा खान (Raja Khan) करते हैं। उन्होंने तीन युवकों को स्कूल में बैठकर शराब पीने से रोका। यह बात आरोपियों को नागवारा गुजरी और उन्होंने मारपीट शुरु कर दी। राजा खान ने मदद मांगी तो बेटा अजिन और बेटी ईशा मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देखकर आरोपी वहां से भाग गए। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने इस मामले में रोहित बैजल (Rohit Baijal), रजनीश जोशी (Rajnish Joshi) और शादाब खान (Shadab Khan) के खिलाफ मारपीट का प्रकरण 631 दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।