Bhopal Cyber Fraud: पर्सनल लोन लेकर जालसाजों के खाते में डाले

Share

Bhopal Cyber Fraud: गुगल रिव्यू करके आय का झांसा देकर पहले मुनाफा देते रहे फिर पौने पांच लाख रुपए ऐंठ लिए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ऑटो मोबाइल कंपनी में जॉब करने वाले एक व्यक्ति को गुगल रिव्यू करके प्रा​फिट मिलने का झांसा देकर करीब पौने पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले की जांच भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस के अलावा भोपाल सायबर क्राइम कर रही हैं। जालसाजों ने पहले एक हजार फिर पांच हजार रुपए का मुनाफा भी दिया। लेकिन, बाद में फंसी रकम निकालने के लिए पीड़ित को बैंक से पर्सनल लोन भी लेना पड़ गया।

सात किस्तों में अलग-अलग तरह से पैसा ऐंठा

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी की पूरी वारदात को अंजाम देते हुए 20 दिन के भीतर में चार लाख, 73 हजार रुपए ऐंठ लिए। शिकायत आशीष कुर्मी पिता गोविंद कुर्मी उम्र 29 साल ने दर्ज कराई है। वे फिलहाल ग्राम बगरौदा में रहते हैं। हालांकि वे नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले के करेली तहसील में पिपरिया राकई गांव में रहते हैं। आशीष कुर्मी (Ashish Kurmi) बगरौदा में स्थित आयशर कंपनी (Eicher Company) में नौकरी करते हैं। फर्जीवाड़े की शुरुआत 6 मार्च से हुई थी। उस दिन नीता शर्मा (Neeta Sharma) नाम की महिला ने फोन करके देत्सू वेब प्रायवेट लिमिटेड (Detsu Web Private Limited) की प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि टेलीग्राम (Telegram) के जरिए गुगल रिव्यू (Google Review) करने पर पांच हजार रुपए प्रतिदिन कमाई हो सकती है। उन्हें एक आईडी दी गई। पहले एक हजार रुपए में उन्हें पांच सौ रुपए का लाभ मिला। फिर उसे सात किस्त में अलग-अलग तरह से पैसा ऐंठा गया। उसके करीब दो लाख रुपए फंस गए तो उसे जालसाजों ने बहाने बनाकर रकम वापसी का लालच दिया। जिसके चलते पीड़ित ने दो लाख रुपए का पर्सनल लोन भी लेकर जालसाजों के बताए खाते में जमा कर दिया। रकम जलगांव, नोयडा समेत कई अन्य जगहों के खातों में जमा हुई थी। जालसाजी का अहसास हुआ तो पता चला कि वह जिस मुंबई की कंपनी समझकर निवेश कर रहा था वह फर्जी है। कटारा हिल्स थाना पु​लिस ने प्रकरण 156/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: सेना का अधिकारी बनकर सायबर फ्राॅड

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!