Bhopal News: वृद्धा समेत दो महिलाओं की मौत

Share

Bhopal News: ऐशबाग के बाद अब मिसरोद के रेलवे पटरी पर मिली लाश

Bhopal News
मिसरोद थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज वृद्ध महिला समेत दो महिलाओं के संदिग्ध परिस्थितियों (Bhopal Suspicious Death) से जुड़ी है। इसमें एक शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। वहीं वृद्धा आग से झुलसी थी। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिए हैं।

गैस जलाते वक्त आग से झुलसी थी वृद्धा

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 14 दिसंबर की शाम लगभग छह बजे भूपेन्द्र जाटव ने एक महिला के लाश रेलवे पटरी पर होने की सूचना दी थी। मिसरोद पुलिस मर्ग 72/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान गुड्डी बाई पति अशोक जाटव उम्र 35 साल के रुप में हुई। वह सलैया इलाके में रहती थी। वह पति से अलग बेटियों के साथ रहती थी। पति बारह नंबर बस स्टाप इंद्रा नगर में रहता है। घर से शाम को वह अस्पताल जाने का बोलकर निकली थी। पुलिस इस प्रकरण को आत्महत्या मान रही है। जिसकी वजह पता लगाने के लिए परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस मामले की जांच एसआई जीएस चौहान (SI GS Chouhan) के पास है। इसी तरह अवधपुरी पुलिस मर्ग 26/21 दर्ज किया है। इसकी सूचना लेक सिटी अस्पताल से डॉक्टर एजे काले ने दी थी। मृतका प्रेमलता (Prem Lata) पति स्वर्गीय के.बाला रामन उम्र 65 साल है। वह अवधपुरी स्थित शिवलोक फेस—5 में रहती थी। प्रेमलता गैस जलाते वक्त आग से झुलसी थी।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: साइबर पुलिस आरक्षक के घर में चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!