Bhopal News: शादी में व्यस्त परिवार के मकान का ताला टूटा

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवर समेत हजारों रुपए का माल चोरों ने बटोरा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के पिपलानी इलाके में एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई है। जहां वारदात हुई है वह शादी वाला घर था। जिसके मालिक मैरिज गार्डन में व्यस्त थे। चोर सोने—चांदी के कीमती जेवर बटोर ले गए हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया है।

देरी से रिपोर्ट की यह थी वजह

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 21 दिसंबर की दोपहर लगभग सवा बारह बजे 1308/21 धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज किया है। जिसकी शिकायत सुभाष बाबू अग्रवाल पिता श्रीराम बहादुर अग्रवाल उम्र 66 साल ने दर्ज कराई है। वे कर्मवीर नगर में रहते हैं और पेशे से वकालत करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर को उनके बेटे की शादी थी। इसलिए पूरा परिवार अवधपुरी स्थित वासुदेव मैरिज गार्डन गया था। हालांकि भतीजा 13 दिसंबर को घर बाहर से देखकर गया था। परिवार 14 दिसंबर को घर पहुंचा तो पीछे की गैलरी के गेट की चटकनी टूटी मिली। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। घर से सोने की तीन चेन, एक ग्राम वजनी सोने का सिक्का, चांदी का एक गिलास, चांदी के 15 सिक्के, चांदी की 12 पायल, बिछिया समेत अन्य सामान गायब था। घर पर​ मेहमान होने के कारण सुभाष बाबू अग्रवाल (Subhash Agrawal) ने मुकदमा उस दिन दर्ज नहीं कराया था।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   MP Arms License Fraud Case: दो सप्ताह के भीतर दो बाबू के खिलाफ 112 एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!