Bhopal News: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चोरी

Share

Bhopal News: लैपटाप समेत हजारों रुपए का माल गया चोरी, प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। विवादों में रहे राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यहां से लैपटॉप समेत हजारों रुपए का माल चोर ले गए हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अभी चोरी गई संपत्ति की कीमत नहीं बताई है।

कॉलेज प्रशासन स्तर पर चल रहा था काम

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर संजय वर्मा (Dr Sanjay Verma) पिता गोपीनाथ वर्मा उम्र 54 साल ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वे निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित इंडस कॉलोनी (Indus Colony) में रहते हैं। डॉक्टर संजय वर्मा आरजीपीवीवी कॉलेज (RGPV College) में प्रोफेसर है। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात एक महीने के भीतर हुई है। इस दौरान कॉलेज की गतिविधियां बंद रही थी। अवकाश होने के चलते कॉलेज प्रशासन स्तर पर काम चल रहा था। इस दौरान कॉलेज में रखे कै​बल, लैपटाप, वायर, दस्तावेज समेत अन्य सामान ले गए। इस कॉलेज में कई तरह के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले चल रहे हैं। इस दौरान चोरी गई संपत्ति में उसका कोई कनेक्शन तो नहीं है यह पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच हवलदार नीरज सिंह (HC Neeraj Singh) कर रहे है। गांधी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 193/25 दर्ज कर लिया हैै।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: पीने का पूछा तो बोला नहा भी सकती हो

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!