Bhopal News: किराना दुकान का ताला चटकाया

Share

Bhopal News: सिगरेट, गुटखा नकदी समेत हजारों रुपए का माल चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। किराना दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए का माल बटोर ले गए हैं। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस दुकान के आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदेहियों का पता लगा रही है।

गल्ले में रखी नगदी भी गायब

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार राहुल मूलचंदानी (Rahul Moolchandani) पिता रमेश चंद मूलचंदानी उम्र 35 साल बैरागढ़ (Bairagarh) स्थित सीटीओ के पास सनातन परिसर (Sanatan Parisar) में रहते हैं। राहुल मूलचंदानी की गांधी नगर स्थित गणेश मंदिर चौराहे के पास किराना दुकान है। वे 28 दिसंबर को दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। अगली सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा मिला। दुकान के भीतर रखे गुटखा, सिगरेट, दूध के पैकेट समेत अन्य सामान भी गायब था। इसके अलावा गल्ले में रखी नगदी भी नहीं थी। चोरी गए सामान की पुलिस ने कीमत दस हजार रुपए बताई है। इस मामले की जांच एएसआई प्रवीण सिंह बैस (Praveen Singh Bais) कर रहे हैं। पुलिस ने 01/25 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Tokyo Olympics 2020: एमपी ने एक—एक करोड़ रुपए का दिया इनाम

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!