Bhopal Cyber Fraud: दो कंपनियों में कराया 28 लाख चौदह हजार रुपए का इंवेस्ट, दोगुना मुनाफा हुआ तो निकालने के बदले में मांगा 20 फीसदी कमीशन

भोपाल। नौ रत्नों में शामिल भारत की निजी कंपनी गैस ऑथरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ 28 लाख, चौदह हजार रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया। मामला सायबर धोखाधड़ी (Bhopal Cyber Fraud) का होने के कारण शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसके बाद केस डायरी मिसरोद थाने को भेजी गई। आरोपियों ने दो कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने के नाम पर यह रकम ऐंठी थी।
ज्यादा प्राफिट का लालच देकर रकम खाते में जमा करवाई
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार प्रेमलाल कापसे पिता राधेलाल कापसे उम्र 59 साल स्नेहा नगर (Sneha Nagar) में रहते हैं। उनके पास व्हाट्स एप पर एक लिंक आई थी। जिसमें अमानसा इंवेस्टमेंट लिमिटेड (Amansa Investment Limited) नाम का एक व्हाट्स एप ग्रुप था। उन्होंने 28 अप्रैल को उस ग्रुप में शामिल हो गए। जिसके बाद उनके पास ऐशवर्या पटेल (Aishwarya Patel) नाम की एक महिला ने फोन किया। उसने कहा कि अमानसा रैपिड (Amansa Rapid) और फार्लोन कंपनी (Farlon Company) के जरिए इंवेस्ट करने पर ज्यादा प्राफिट मिलेगा। प्रस्ताव के साथ उनका कंपनी में खाता खोला गया। जिसमें होने वाले मुनाफे को वे ऑनलाइन देख सकते थे। उन्होंने गोल्ड लाइन फार्मा (Gold Line Pharma) में पंद्रह लाख, पांच हजार, सिम्का में नौ लाख, पंद्रह हजार और किस्त में एक लाख, 36 हजार, 884 रुपए का निवेश (Invest) कर दिया। जिसके बाद उनके ऑनलाइन अकाउंट में लाभांश मिलाकर 57 लाख, 83 हजार रुपए से ज्यादा की रकम दिख रही थी। इसको निकालने के लिए उन्होंने प्रयास किया तो कंपनी की तरफ से बोला गया कि उन्हें राशि निकालने के लिए लाभांश का 20 फीसदी रकम जमा करनी होगी। इसके बाद प्रेमलाल कापसे (Premlal Kapse) को संदेह हुआ और उन्होंने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई। मिसरोद पुलिस ने इस मामले में 11 जून को जालसाजी का प्रकरण 336/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस उन खातों के बारे में जानकारी जुटा रही है जिसमें रकम ट्रांसफर हुई थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।