Bhopal News: युवती से झपटा मोबाइल, भाई और मां ने झपटमार को गिराया

Share

Bhopal News: पुलिस को लावारिस मिली बाइक, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
मोबाइल लूट की सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। रास्ते में एक युवती से मोबाइल छीन लिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। यह देखकर उसके साथ मौजूद मां और भाई बदमाश से भिड़ गए। उन्होंने बदमाश को बाइक से गिरा दिया। इसके बाद वह वाहन को लावारिस छोड़कर भाग गया।

मां और भाई ने किया था दबोचने का प्रयास

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 4 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे हुई थी। जिसमें रोशनी लोधी (Roshni Lodhi) के बयान दर्ज करने के बाद 05 अक्टूबर को प्रकरण दर्ज किया गया। घटना साकेत नगर (Saket Nagar) में हुई। यहां वह किराए से रहती है। उसका परिवार मूलत: रायसेन (Raisen) जिले का रहने वाला है। वह मां लता लोधी (Lata Lodhi) और भाई प्रकाश लोधी (Prakash Lodhi) के साथ साप्ताहिक हाट से सामान लेकर लौट रही थी। तभी बाइक (Bike) सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल (Mobile) छीन लिया। यह देखकर साथ में चल रहे मां और भाई ने बदमाशों को बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। उन्हें वह दबोच पाती उससे पहले झपटमार बाइक को लावारिस छोड़कर भाग गए। पुलिस लावारिस मिली मोटर साइकिल की मदद से संदेहियों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बालकनी के रास्ते घर में घुसा मनचला 
Don`t copy text!