Bhopal News: SBI की महिला कर्मचारी के घर से जेवरात गायब

Share

Bhopal News: परिवार ने घर के ड्रायवर पर जताया संदेह, चल रही पूछताछ

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक की एक महिला कर्मचारी के घर से जेवरात गायब हो गए हैं। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। परिवार ने घर में काम करने वाले ड्रायवर पर संदेह जताया है।

ड्राइवर की भूमिका लग रही संदिग्ध

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार पल्लवी सिंह (Pallavi Singh) पति विजय पाल सिंह उम्र 44 साल अंजली अपार्टमेंट (Anjali Appartment) में रहती है। वह गुलमोहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में मैनेजर है। पुलिस ने बताया कि पल्लवी सिंह के घर से दो सोने की अंगूठी चोरी चली गई। यह घटना की जानकारी उन्हें 18 सितंबर को पता चली थी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया उसमें ड्राइवर (Driver) से निकलकर जाता हुआ दिखाई दिया। जबकि उसे घर बुलाया ही नहीं गया था। चोरी गए सामान की कीमत पचास हजार रुपए बताई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि इससे पहले भी पल्लवी सिंह के घर से सामान चोरी हो गया था। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल आशीष श्रीवास्तव (HC Ashish Shrivastav) कर रहे है। शाहपुरा पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण 554/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संभागायुक्त कार्यालय में एपीआरओ की बहन ने फांसी लगाई
Don`t copy text!