Hardcore Dacoit : नाम भोला पर 13 साल में पांच हत्या और आधा दर्जन डकैती

Share

Hardcore Dacoit13 मामलों में फरार Hardcore Dacoit सतना पुलिस के हत्थे लगा, जंगल में घेराबंदी करके हथियारों के साथ दबोचा

सतना। सतना पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश (Hardcore Dacoit)  को गिरफ्तार किया है। उसने तेरह साल में पांच हत्या और आधा दर्जन डकैती जैसे अपराध (Crime) किए हैं। इसके बावजूद वह फरार चल रहा था। अब वह हथियारों के साथ दबोच लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर 65 हजार रुपए का इनाम भी था।
यह खुलासा करते हुए एसपी सतना रियाज इकबाल ने बताया कि दस्यु प्रभावित इलाकों में शामिल मझगंवा थाना आता है। इसलिए एएसपी गौतम सोलंकी और एसडीओपी चित्रकूट व्हीपी सिंह की निगरानी में एक टीम बनाई गई थी। यह टीम कुख्यात बदमाश (Hardcore Dacoit) के मूवमेंट पर निगरानी रखती है। इसके लिए उन्हें दबोचने के लिए योजना (Planing) बनाती है। टीम को सूचना मिली थी कि जंगल से सटे गांव पडमनिया के खोबरिन जंगल में भोला यादव की मौजूदगी है। डकैत भोला यादव पिता झल्लू यादव उम्र 48 वर्ष बरौंधा थाना क्षेत्र के पोखरिहा इलाके का रहने वाला है। वह अलग—अलग अपराध (Crime) के मामले को लेकर फरार चल रहा था।

ऐसे आया पकड़
भोला फिलहाल उत्तर प्रदेश के बदमाश गौरी यादव की गैंग के लिए काम कर रहा था। गौरी पर डेढ़ लाख रुपए का इनाम है। पुलिस को खबर मिली थी कि भोला उत्तर प्रदेश जाने वाला है। वहां उसके रिश्तेदार की शादी हैं। इसके लिए वह जंगल का रास्ता चुनेगा। पुलिस घात लगाकर बैठी थी। पर उसे पुलिस की मौजूदगी का अहसास हो गया। वह अपना बैग फेंककर बंदूक लोड करते हुए भागने लगा जिसे ललकार कर हथियार की धौंस पर नियंत्रण कर गिरफ्तार किया गया। भोला पर सतना पुलिस ने 30 हजार, पन्ना पुलिस ने 30 हजार और बांदा के फतेहगंज पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें:   MP Vaccination Death: सतना में 2 मासूम बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग कठघरे में आया

यह भी पढ़ें : ​दिल्ली के निर्भया केस की तरह मध्यप्रदेश के एक सनसनीखेज मामले के आरोपी ने जेल में क्या किया?

यह माल हुआ जब्त
भोला के कब्जे से एक 12 बोर की देशी बंदूक, एक बेल्ट कारतूसों से भरी हुई जिसमें 13 जिंदा तो 12 चली हुई गोली के खोल बरामद हुए हैं। दो मोबाइल, एक फोन डायरी, एक पेन, एक तंबाकू डिब्बी, काला बैग, पैंट, शर्ट के अलावा साढ़े छह हजार रुपए नकद बरामद हुए।

लड़की जिसे चाहता था भोला
भोला यादव ने 2008 में बांदा के डकैत मिश्रीलाल पंडित की जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी थी। इसी फरारी के दौरान वह बरहटा निवासी बाबा गोंड और बांदा निवासी राजू गोंड की गैंग में शामिल हो गया था। भोला ने 2011 में पारिवारिक विवाद के चलते ग्राम मोहरिया थाना फतेहगंज निवासी बहन के ससुर लाला यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भोला एक लड़की को चाहता था। जिसको वह चाहता था उससे बरहटा निवासी सुल्तान सिंह गोंड शादी करने जा रहा था। यह पता चलने पर भोला ने उसकी गोली मारकर 2013 में हत्या कर दी थी।

दूसरी गैंग में हुआ शामिल
भोला यादव 2013 में ही एक अन्य दोहरे हत्याकांड के वक्त भी सुर्खियों में आया था। उसने यह हत्याकांड भरतपुर पंडरी में अंजाम दिया था। जिसमें हिमांचल सिंह और हंसी यादव की गोली मारकर हत्या की गई थी। भोला के खिलाफ थाना बरौंधा, मझगंवा, सिंहपुर, पन्ना के बृजपुर थाना और उत्तर प्रदेश के बांदा में फतेहगंज में अपहरण, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, रंगदारी जैसे अपराध दर्ज हैं। साथी डकैत राजू गोंड और बाबा गोंड के गिरफ्तार हो जाने के बाद वह फरार डकैत छत्रपाल यादव निवासी मटिआचुआ थाना मझगवां एवं रज्जू यादव निवासी महावीरनपुरवा थाना बरौंधा के साथ गैंग बनाकर रह रहा था। डकैत छत्रपाल यादव की मौत होने और रज्जू के गिरफ्तार होने के बाद वह गौरी यादव की गैंग में शामिल हो गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal crime : पुलिस का कारनामा- नाबालिग को बनाया हार्डकोर क्रिमिनल, भेज दिया जेल
Don`t copy text!